नगर निगम चुनावों में शहर की दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने प्रत्याशियों के पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में चुनाव रोचक होते जा रहे हैं। नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस व भाजपा के लिए 250 प्रत्याशियों की घोषणा विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह हो गई। जिस प्रकार लोकसभा और विधानसभा चुनावों में राजनीतिक समीकरणों के चलते प्रत्याशियों की घोषणा अंतिम समय तक की जाती है।

ठीक उसी प्रकार अब रविवार रात तक प्रत्याशियों की घोषणा होगी। नगर निगम के चुनाव जीतने के लिए दोनों ही राजनीतिक पार्टियां अपने दमदार प्रत्याशियों को मैदान में उतारना चाहती है। शहर की 10 विधानसभा सीटों में से 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। इनमें भी 3 मंत्री हैं। वहीं 4 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आज रात तक प्रत्याशियों की घोषणा होगी
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top