सियासत और हालात के रुख को भांप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव सिंबल पर कराने की फैसला कर लिया है। इससे पहले कांग्रेस के भीतर एक रायशुमारी हुई थी जिसमें प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव बिना सिंबल के कराने की तैयारी थी। इसके पीछे सोच थी कि बिना सिंबल के चुनाव कराने के बाद प्रधान और प्रमुख बनने वाले ज्यादातर लोग सरकार की शरण में आ जाएंगे लेकिन रायशुमारी के दौरान कांग्रेस के ही विधायक दो पाटों में खड़े दिखाई दिए।
बीकानेर के ही अधिकांश कांग्रेस विधायक सिंबल पर चुनाव कराने के लिए तैयार थे। विधायकों के रुख को देखते हुए अब सरकार ने सिंबल पर ही चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अब कांग्रेस और भाजपा तैयारियों में जुट गई है।
बीकानेर जिला प्रमुख पद पर दोनों ही पार्टियों की नजर है क्योंकि दोनों ही पार्टियों की ओर से दो से तीन जिला प्रमुख और प्रधानों के पद के दावेदार सामने आने लगे हैं। एक-दो दिन में कांग्रेस चुनाव को लेकर प्रभारियों का ऐलान कर सकती है भाजपा भी जिला बार प्रभारी लगाने की तैयारी में है क्योंकि नवंबर के प्रथम सप्ताह से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें