पहाड़ों में बर्फबारी का असर गुरुवार को भी उदयपुर और मेवाड़ पर देखने को मिला। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान लगातार चौथी रात बढ़ गया। बीते 24 घंटे के मुकाबले यह 0.6 डिग्री बढ़कर 10 पर जा पहुंचा, लेकिन सुबह जिले के कई इलाकों में मावठ (सर्दी की बारिश) से अधिकतम तापमान एकाएक 5 डिग्री गिरकर 24.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। सर्द हवा के चलते ठिठुरन बनी रही।
पश्चिमी विक्षाेभ के प्रभाव के चलते सुबह जिले के जयसमंद, सराड़ा, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, लूणदा (भींडर) क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में नमी और गलन बढ़ गई। डबोक स्थित मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।
इसके उलट दिन के पारे में 5 डिग्री की कमी देखी गई। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रह गया। यह बुधवार काे 29.2 डिग्री था। माैसम विभाग के माैजूदा अनुमान के अनुसार आगामी 30 नवंबर तक उदयपुर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रह सकता है।
आगे क्या...दो-तीन दिन में फिर हो सकती है बूंदाबांदी
माैसम के जानकार प्राे. नरपतसिंह राठाैड़ ने बताया कि निवार तूफान का असर दक्षिणी राजस्थान में भी देखने काे मिल सकता है। अगले दाे-तीन दिनों में कुछ जगह हल्की बारिश हाे सकती है। इससे सर्दी और काेहरे का असर बढ़ सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें