चित्रकूट नगर स्थित ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित सूरजपोल निवासी 70 वर्षीय महिला की सोमवार को मौत हो गई। कोरोना से अब तक उदयपुर के 143 संक्रमितों की जान जा चुकी है। जिले में साेमवार काे 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, यह पिछले तीन महीनाें का सबसे कम आंकड़ा है। नए राेगियाें में 19 शहरी और 5 ग्रामीण क्षेत्र के शामिल हैं।
अब उदयपुर में कुल राेगियाें की संख्या 7257 हाे गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सितंबर माह और इससे पहले रोज औसत 1000 लोगों के कोरोना सैंपल ले रहा था, लेकिन अक्टूबर माह आते-आते सैंपलिंग घटकर 300 पर आ गई। सैंपलिंग घटने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि अब चिकित्सा विभाग न संक्रमितों के क्लोज कॉन्टैक्ट में आने वालों की सैंपलिंग कर रहा न लोग खुद सैंपल देने के लिए आगे आ रहे हैं। इस वजह से पिछले 10 दिन में जिले में नए केस मिलने की दर एक चौथाई रह गई है। इससे पहले रोज औसत 100 संक्रमित मिल रहे थे।
एक्टिव केस 300 पार पहुंचे
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि अब उदयपुर में कोरोना के एक्टिव केस 318 हैं, जिनमें से 239 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। कोविड-19 प्रभारी डॉ. शंकर एच बामनिया ने बताया कि फतह सीनियर सैकंडरी स्कूल में कार्यरत वल्लभनगर निवासी 56 वर्षीय पुरुष शिक्षक भी संक्रमित निकले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें