आईआईटी-एनआईटी व ट्रिपलआईटी में आंशिक एडमिशन फीस जमा करने और विड्राॅल की तिथि 15 नवंबर सुबह 10 बजे तक बढ़ा दी है। एडमिशन की सारी प्रक्रियाएं ऑनलाइन हाे रही हैं। साथ ही ज्यादातर आईआईटी के पहले सेमेस्टर की ऑनलाइन क्लासेज 16 से 23 नवंबर के बीच शुरू हाेगी।
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जोसा काउन्सलिंग में जिन स्टूडेंट्स को एनआईटी, ट्रिपलआईटी और जीएफटीआई की सीट का आवंटन हुआ है। उन्हें सबसे पहले आंशिक प्रवेश फीस जमा करानी होगी। अन्यथा उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी। स्टूडेंट्स काे आंशिक प्रवेश फीस जमा करवाने के लिए 15 नवंबर सुबह 10 बजे तक का समय दिया है। पहले 13 नवंबर शाम 5 बजे तक का समय दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें