शहर समेत जिलेभर में शुक्रवार काे ठंड का प्रभाव बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा गिरकर 16.3 डिग्री पहुंच गया। सुबह से कोहरा छाया रहा और सर्दी का असर रहा। दोपहर में धूप खिलने से राहत मिली।
माैसम वैज्ञानिकाें ने बताया कि माैसम में आए बदलाव के साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से अब दिन के तापमान में गिरावट शुरू हाे गई है। इस कारण ठंड ने भी अब असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदूषण, मिट्टी व धुएं के कारण काेहरा रूपी आवरण बना हुआ है।
शुक्रवार काे ठंड का प्रभाव हाेने के कारण दाेपहर में भी लाेग गर्म कपड़े पहनकर आते जाते दिखाई दिए। आगामी दिनाें में दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 31.9व न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें