इस बार राज्य सरकार ने पटाखों व आतिशबाजी पर रोक लगा रखी है। फिर भी बाजार में पहले से पड़ा पटाखों व आतिशबाजी का स्टॉक चोरी छिपे बिकने के बाद पटाखे चलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। जिला अस्पताल में दीपावली के दौरान होने आगजनी से घायल हुए मरीजों के इलाज के लिए इमरजेंसी में 2-2 घंटे की ड्यूटी पर विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे। फायर ब्रिगेड व पुलिस का स्टाफ तैनात रहेगा।

जिला अस्पताल के उप नियंत्रक डॉ. प्रेम बजाज के अनुसार अाग से जलने पर शरीर के विभिन्न हिस्सों के साथ आंखों को भी ज्यादा नुकसान हाेता है। ऐसी घटना में झुलसने से घायल हुए मरीज को तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए सर्जन और नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅक्टराें को अलर्ट पर रखा गया है ताकि वे कॉल मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंच सकें।

कंट्रोल रूम के पास जिला अस्पताल की दो टीमें एंबुलेंस सहित अलर्ट रहेंगी। इसमें एक टीम में डॉ. पवन गोयल और दूसरी में डॉ. सुमित पैंसिया स्टाफ सहित तैनात रहेंगे। नगरपरिषद की अग्निशमन सेवा के कर्मी दीपावली पर 12-12 घंटों की ड्यूटी दो शिफ्टों में करेंगे। फायर आफिसर गौतम लाल के अनुसार शहर में 30 फायर कर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। सुबह 7 से शाम 7 बजे और शाम 7 से सुबह 7 बजे तक दो शिफ्टों में 5 फायर ब्रिगेड तैयार रखी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Specialist doctors will be posted for 2-2 hours in emergency in district hospital
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top