आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियो की 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक होने वाली एनसीवीटी परीक्षा इंजीनियरिंग ड्राइंग एवं प्रेक्टिकल परीक्षा तैयारी काे लेकर संचालन समिति की मीटिंग हुई। इसमें जिले में 62 संभावित परीक्षा सेंटर पर यह परीक्षा सुचारू रूप से संचालन के लिए एडीएम सीलिंग सत्यनारायण आमेठा की अध्यक्षता में मीटिंग हुई।

मीटिंग में एएसपी राजेश मील ने सभी केंद्राें पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता भेजने के अलावा डीईओ माध्यमिक गंगाधर मीना ने सभी सेंटर पर पर्यवेक्षक लगाने का, वीक्षक नियुक्त करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रेक्टिकल परीक्षा में विभिन्न विभागाें के कर्मचारी नियुक्त करने की सूची दी। सदस्य सचिव परीक्षा संचालन समिति एवं प्रिंसिपल आईटीआई राजेश गुप्ता ने परीक्षा संबंधित तैयारियाें के बारे में बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top