देश का सबसे बड़ा तेल और गैस उत्पादन क्षेत्र बाड़मेर अब राजस्थान का ग्लोबल ऑयल डेस्टिनेशन बन चुका है। बाड़मेर में देश का सबसे बड़ा जमीनी तेल और गैस भंडार है। गुड़ामालानी इलाके में 3 ट्रिलियन यानि तीन खरब घन फीट गैस का भंडार है। इस गैस भंडार की खोज के बाद शुरू किया रागेश्वरी डीप गैस प्लांट का निर्माण लगभग पूरा होने की स्थिति में है।

2018 में रागेश्वरी डीप गैस प्लांट का निर्माण शुरू हुआ था। 1700 करोड़ की लागत से शुरू हुए इस काम को 23 माह में पूरा करना था। अब यह प्लांट लगभग तैयार हो चुका है।

नए साल 2021 में यहां से गैस उत्पादन किया जा सकेगा। इस प्लांट से थोड़ी ही दूरी पर रागेश्वरी गैस टर्मिनल प्लांट है, जहां से प्रतिदिन साढ़े पांच करोड़ घन फीट गैस का उत्पादन हो रहा है। पाइपलाइन के जरिए गैस ग्रिड गुजरात तक पहुंच रही है। 2019 में रागेश्वरी गैस टर्मिनल के विस्तार के साथ ही बाड़मेर के हाइड्रोकार्बन क्षेत्रों से 75 करोड़ घन फीट प्राकृतिक गैस प्रतिदिन उत्पादित करने का रास्ता खुल जाएगा।

अब तक राजस्थान में तीन गैस आधारित ये प्लांट

पहला: राजस्थान का पहला गैस आधारित बिजली प्लांट जैसलमेर के रामगढ़ में 1994 में शुरू हुआ था।
160 मेगावाट बिजली उत्पादन है।

दूसरा: गुड़ामालानी में रागेश्वरी गैस टर्मिनल की शुरूआत 2014 में हुई थी।
5.50 करोड़ घन फीट गैस का उत्पादन हो रहा है वर्तमान में।

तीसरा: गुड़ामालानी के रागेश्वरी में 75 करोड़ घन फीट गैस उत्पादन क्षमता को सबसे बड़ा प्लांट रागेश्वरी डीप गैस के नाम से तैयार हो रहा है। नए साल में इसकी शुरूआत होगी।

रागेश्वरी डीप गैस प्लांट पर एक नजर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रागेश्वरी गैस डीप प्लांट
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top