राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं 36 जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों व 181 तालुका विधिक सेवा समितियों द्वारा 2 नवम्बर से 9 नवम्बर 2020 तक विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान 600 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधिक सेवा सप्ताह के दौरान प्रदेश में 1300 विधिक सेवा कार्यक्रम हुए।
आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से केन्द्रीय एवं जिला कारागृह, आश्रय गृहों, नारी निकेतन, वृद्धाश्रम, सार्वजनिक स्थानों, राजीव गांधी सेवा केन्द्रों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्रााधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संगीत लोढ़ा ने बताया कि विधिक सेवा सप्ताह के दौरान दो नवीन अभियान- कोविड-19 महामारी से बचाव एवं बाल विवाह रोको अभियान का शुभारंभ सम्पूर्ण राजस्थान में किया गया।
दोनों नवीन अभियानों के तहत जिला मुख्यालय स्तर पर जिला विधिक सेवा सूचना एवं उपायों को संकलित कर सारगर्भित पुस्तिका तैयार की गई। पुस्तिका में अस्पताल, आईसोलेशन टेस्ट, एम्बूलेंस, डॉक्टर या साईको सोसियल सपोर्ट के संबंध में आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर उक्त सुविधाएं प्राप्त करने के लिए विस्तार से जानकारी दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें