मंगलवार को मतगणना के दिन जेडीबी और कॉमर्स कॉलेज के पास रूट डायवर्ट रहेगा। कॉमर्स कॉलेज से जाट छात्रावास, तलवंडी सर्किल, केशवपुरा, इंद्रा विहार की तरफ जाने वाले वाहन शीला चौधरी रोड का उपयोग करेंगे। कोटा उत्तर के प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं की पार्किंग कॉमर्स कॉलेज परिसर में होगी।

दक्षिण के प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग संग्रहालय में रखी गई है। रेलवे स्टेशन की तरफ से एरोड्रम सर्किल की तरफ जाने वाले वाहन खेड़ली फाटक, दो रास्ता, बीसीसी तिराहा, सूचना केन्द्र कट से सांघी धर्मशाला, नयापुरा थाने के सामने, रैणी फाटक, सीवी गार्डन होते हुए अग्रसेन चौराहा से जनाना घाट एवं सरोवर रोड होते हुए गुजरेंगे।
पैरों में प्लास्टर के बावजूद किया मतदान

शहरवासियों में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा। बंगाली कॉलाेनी निवासी राकेश के दाेनाें पैरों में प्लास्टर बंधा हुआ है, लेकिन उनका जज्बा ऐसा था कि वे व्हीलचेयर पर बैठकर छावनी स्थित मतदान केंद्र पर वोटिंग की। राकेश ने बताया कि एक हादसे में दोनों पैरों में गंभीर चोट आई, लेकिन वोट करना जरूरी था क्योंकि अब 5 साल बाद ही मौका मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विज्ञान नगर में एक प्रत्याशी के समर्थकों की भीड़ लगी रही। भीड़ में अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top