स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बिजली सिस्टम सुधार के कार्यों की जयपुर डिस्कॉम प्रबंधन टेक्निकल ऑडिट करवाएगा। इसके लेकर डिस्कॉम एमडी एके गुप्ता ने ऑडिट विंग को निर्देश दिए है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुए कार्यों में गड़बडिय़ों और मौके पर काम नहीं होने के बावजूद पेमेंट होने को लेकर को लेकर आरटीआई कार्यकर्त्ता एडवोकेट भगवत गौड ने शिकायत की थी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बिजली सिस्टम में सुधार काम मैसर्स स्वास्तिक इलेक्ट्रिकल एंड फर्टिलाइजर्स फर्म ने किया है। डिस्कॉम एमडी एके गुप्ता ने बताया कि शिकायत के सभी तथ्यों को लेकर टेक्निकल व लेखा ऑडिट करवाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top