संसाधनों के अभाव में जो युवक अपना लक्ष्य छोड़कर परिस्थितियों से समझौता कर लेते हैं अभिषेक उनके लिए एक मिसाल बनकर उभरे हैं। राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी एवं दिल्ली स्टेट सीनियर मेंस हाॅकी टीम के कोच अभिषेक कुमार का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में हाॅकी खेल में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए किया गया है। इस कोर्स में नामांकन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिखित परीक्षा , साक्षात्कार , स्पोर्ट्स एचीवमेंट एवं शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट के अनुसार होता है। इस वर्ष भारतीय खिलाडियों के पुरे देश 23 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे एवं विदेशी खिलाड़ियों के एक परीक्षा केंद्र बंगलादेश के ढ़ाका में बनाया गया था। पटियाला एशिया महादेश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इन्स्टीट्यूट है। पटियाला में हांकी डिप्लोमा के लिए 25 सिट हैं। जिसमें नामांकन के लिए अभिषेक को कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ा एवं कड़ी मेहनत एवं मेरिट के आधार पर चयनित हुआ। अभिषेक स्पोर्ट्स कोटा हाॅकी से सी.ए.जी आॅफ़ इंडिया नई दिल्ली भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग में वरिष्ठ लेखा परीक्षक पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक को अपने विभाग के तरफ स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया नेता जी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करने का मौका मिला है। जो एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है और अभिषेक अपने आप को बहुत खुशकिस्मत समझते हैं।
अभिषेक हाॅकी खेल में ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर देश के मानचित्र पर अपने जिले एवं प्रदेश का नाम रौशन करने का काम किया है। धान के कटोरा के रूप में पहचान बना चुके नोखा में समाजसेवी संजय कुमार दीपक के घर जन्मे अभिषेक ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए जब खेल का रास्ता चुना तो सामने कई समस्या मुंह बाये खड़ी थी। लेकिन लगन एवं मेहनत के बल पर उन समस्याओं पर विजय पाई तथा परिवार का नाम रौशन किया। अभिषेक का 10वी तक पढ़ाई नोखा के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से हुआ था। आगे की शिक्षा के लिए जैन काॅलेज में नामांकन कराया और वही से हाॅकी खेलना शुरू किया। वर्तमान में अभिषेक शाहाबाद हाॅकी एकेडमी के महासचिव भी है।
उपलब्धि पर इलाके के खेलप्रेमियों में हर्ष
नेता जी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला से अनगिनत अोलंपियन खिलाड़ी, अर्जुन अवाडी, द्रोणाचार्य अवार्डी भी निकले हैं । 6 नवंबर 2020 को माननीय केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजजु के द्वारा नेता जी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।इस कोर्स को पूरा करने के बाद अभिषेक एक प्रोफेशनल कोच के रूप में सेवा देंगे। अब उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य है बहुत सारे अर्जुन अवार्डी को तैयार करना एवं खुद भारत के महामहिम राष्ट्रपति के हाथों द्रोणाचार्य अवार्ड लेना।अभिषेक के इस उपलब्धि पर संजय कुमार दीपक ,शालीग्राम प्रसाद, प्रो॰ श्याम लाल,ओम प्रकाश चौधरी , सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य उमेश प्रसाद,राजु तिवारी,सोनु चौरसिया, बाबा सतीश भारती,अश्वनी सिन्हा, अनिकेत, एवं सभी खेल प्रेमी ने बधाई दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें