लूणी थाना इलाके के सांगासनी गांव में नशे के आदी युवक ने बीती रात घर से दूर एक खेत में खेजड़ी के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगा जान दे दी। रात को परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह फंदे पर लटका मिला। रिश्तेदार की ओर से लूणी थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि सांगासनी गांव के रहने वाले 26 साल के सुरेश पुत्र पन्नाराम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह नशे का आदी होने के साथ इसकी गोलियों का सेवन भी करता था। तीन बच्चों का पिता सुरेश 31 अक्टूबर की सुबह घर से निकल गया था। दिनभर घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश की। रात में वह एक खेत में खेजड़ी के पेड़ पर रस्सी से झूलता मिला। उसके रिश्तेदार जितेंद्र पुत्र दौलाराम ने मर्ग की रिपोर्ट दी। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top