कर्नाटक का 28 साल का युवा प्रधानमंत्री के फिट इंडिया का संदेश लेकर साइकिल पर घूम रहा है। फिट इंडिया का संदेश लेकर वह शुक्रवार को बूंदी पहुंचा, जहां भारतीय जीवन बीमा निगम ऑफिस में उसका स्वागत किया गया। आर.सिद्धेश्वर 23 अक्टूबर को कर्नाटक से रवाना हुए और अब तक महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों से नीमच से बिजोलिया होते हुए साइकिल से फिट इंडिया का संदेश देते हुए बूंदी पहुंचे बूंदी पहुंचे।
भारतीय जीवन बीमा निगम के ऑफिस में शाखा प्रबंधक वीडीसिंह एवं समाजसेवी केसी वर्मा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सभी ने उनके इस जुनून की तारीफ की। सिद्धेश्वर ने बताया कि वे प्रधानमंत्री का मोदी फिट इंडिया का संदेश सभी देशवासियों को देना चाहते हैं ताकि वे फिट रहें, स्वस्थ रहें और इससे देश आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि वे रोजाना सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर प्रतिदिन साइकिल पर सफर करते हैं। यात्रा का अंतिम पड़ाव अटल टनल है, जो मनाली से 23 किलोमीटर दूर है। वहां 21 नवंबर तक पहुंचने का लक्ष्य है। शहर में भी उन्होंने फिट इंडिया का संदेश लोगों को दिया। केसी वर्मा व वीडीसिंह ने उनके सकुशल यात्रा पूरी करने की कामना की। इसमें सहायक प्रबंधक जीवन, ओम मेघवंशी, महावीर कालिया, केके जोशी, मनोज त्रिपाठी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें