अमरसरवाटी क्षेत्र में गुरुवार रात को राडावास ग्राम पंचायत क्षेत्र में खेतों से बोरिंग से केबल काटकर चोरी कर ले जाने की घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस टीम के समक्ष ग्रामीणों ने खेतों में किसानों के बोरिंग की केबल चोरी की हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने और दोषी लोगों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

राडावास में विनोद मीणा व छाजूलाल बाजिया के खेत से गत रात को बोरिंग से केबल चोर काट कर ले गए। सूचना पर मौके पर हैड कांस्टेबल बिहारी लाल व पुलिस जाब्ता पहुंचा। एडवोकेट सुरेंद्र सिंह शेखावत, नरेंद्र मीणा, महावीर शर्मा, मोहन लाल बराला, कानाराम आदि ग्रामीणों ने केबल चोरी की घटना बढ़ने से किसानों में रोष के बारे में अवगत करवाया और पुलिस टीम के समक्ष केबल चोरी करने वाले लोगों पर नजर रखकर पकड़ने की मांग की। पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में मुख्य चौपाल में मौजूद ग्रामीणों से क्षेत्र में संदिग्ध रूप से नजर आने वाले बाहरी लोगों पर नजर रखने की अपील की व संदिग्ध लोगों की सूचना शीघ्र पुलिस को देने की अपील की। गौरतलब है कि नायन गांव में भी 2 दिन पहले अज्ञात चोर रूडा राम कलवानिया, हनुमान सहाय कलवानिया, बनवारी लाल कलवानिया, महावीर जांगिड़ व विष्णु त्रिवेदी के कुंए से करीब 180 मीटर केबल काट कर ले गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top