नगर परिषद नागौर में वित्तीय वर्ष 2015 से 2021 तक विभिन्न शाखाओं में संधारित, विचाराधी, निस्तारित पत्रावलियों के मिलाने करने की मांग को लेकर शुक्रवार को पूर्व पार्षदों ने स्वायत शासन मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व सभापति श्याम जांगिड़, पूर्व पार्षद लालचंद खटीक, प्रतिनिधि पवन पारीक सहित अन्य ने भेजे गए ज्ञापन में बताया कि नागौर उपखंड अधिकारी द्वारा तीन चार माह पूर्व कलेक्टर के निर्देशानुसार किए गए औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं की करीब 250 से 300 पत्रावलियां गायब मिली।

उन्होंने बताया कि 2015 से अब तक विभिन्न शाखाओं के विचाराधीन निस्तारित एवं संधारित पत्रावलियों का अगर ईमानदार अधिकारी से मिलान किया जाता है तो 1500 से 2 हजार पत्रावलियां गायब मिलेगी। इन सालों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top