देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों में चाचा के नाम से प्रसिद्ध पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शनिवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी होगी। प्रवक्ता मेवाराम सोनी ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष फतेह खान की अध्यक्षता में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शनिवार को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी एवं उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को याद किया जाएगा। इसमें जिले भर के विधायक, पूर्व विधायक, कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाॅक कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें