जयपुर डिस्कॉम के उपभोक्ता व उद्योगपति अब सामान की टेस्टिंग के लिए केंद्रीय प्रयोगशाला में ही निर्धारित फीस जमा करवा सकेंगे। इसके साथ ही टेस्टिंग चार्जेज आरटीजीएस/नेफ्ट से जमा हो सकेंगे। अब तक लैब की फीस पुराना पावर हाउस स्थित अधीक्षण अभियंता (निरीक्षण व भंडार) के पास जाकर आदेश करवाने पड़ते है।

जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक एके गुप्ता ने बताया कि अब उपभोक्ता व उद्योग वाले सामान के जांच की निर्धारित फीस सीधे ही डिमांड ड्राफ्ट व बैंकर चैक के माध्यम से केन्द्रीय प्रयोगशाला में जमा करा सकते है। उन्हें ई-मेल-आईडी पर ई-मेल करके अपना आरटीजीएस व नेफ्ट ट्रांजेक्शन आईडी और यूटीआर नम्बर, मांग पत्र की फोटोकॉपी सहित अन्य जानकारी भेजनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरपीएससी के चेयरमैन भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार मुलाकात करते डीआईपीआर आयुक्त महेंद्र सोनी।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top