राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को नागौर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में पंचायती राज चुनाव को लेकर बनाए गए प्रभारियों के साथ दूरभाष पर वार्ता करके उम्मीदवारों के अंतिम चयन पर मंथन किया।


इधर, जिले के डेगाना ब्लॉक के पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल चोयल ने सांसद के आवास पर रालोपा जॉइन की। वहीं बाड़मेर जिले के कांग्रेस नेता रतनाराम जाखड़ ने भी समर्थकों के साथ रालोपा जॉइन की। सांसद ने नागौर आवास पर जिले के कई क्षेत्रों से आए लोगों से चुनाव को लेकर चर्चा की वहीं जन समस्याओं को भी सुना। सांसद ने कहा पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में रालोपा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और सोशल इंजीनियरिंग व पार्टी के प्रति समर्पित लोगों को चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nagaur MP Beniwal took feedback from the in-charge
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top