दीपावली पर हर परिवार छोटा या बड़ा चांदी का सिक्का जरूर खरीदता है और देशभर में करोड़ों के सिक्के बिकते हैं। इसी आड़ में कुछ लोग चांदी जैसे दिखने वाले मिलावटी सिक्के बेच रहे हैं।
दिवाली पर कोई भी परिवार पूरे रुपए चुकाने के बाद भी मिलावटी सिक्का घर ना ले जाए, इसलिए भास्कर ज्वैलर्स विशेषज्ञों की मदद से चांदी के सिक्कों की शुद्धता परखने के तरीके अपने पाठकों को बता रहा है। जानकारों के अनुसार ऐसे कई तरीके सुझाए हैं, जिन्हें आजमा कर आम लोग भी चांदी के सिक्के की जांच कर सकते हैं। बाजार में विश्वसनीय दुकान से ही चांदी के सिक्के खरीदें।
घिसकर जांचें
सिक्के को पत्थर पर रगड़ने यानी घिसने से जो लकीर बनती है, वो सफेद रंग की हो तो वो चांदी सही मानी जा सकती है। यही लकीर पीलेपन या तांब्र रंग जैसी दिखाई दे तो मिलावट की पूरी गुंजाइश होती है।
सिक्के की आवाज
चांदी सिक्के की शुद्धता उसकी ‘खनक’ सुनकर भी जांची जा सकती है। सिक्के को लोहे के टुकड़े पर टकराने से यदि खनक की आवाज ज्यादा आए, तो समझ सकते हैं कि इसमें मिलावट की गई है।
एसिड टेस्ट
चांदी के सिक्के पर ज्वैलरी शॉप में हर समय उपलब्ध रहने वाला नाइट्रिक एसिड की एक बूंद डालने पर यदि उस जगह पर हरा या नीला रंग दिखे तो उसमें मिलावट हो सकती है। यदि रंग यथावत सफेद या हल्का काला नजर आए तो वो सिक्का नकली नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें