कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इस महामारी के चलते स्कूल बंद हैं। इसका असर छात्राें, शिक्षकों के साथ बोर्ड परीक्षा के प्रश्न-पत्र पर भी पड़ा है। सीबीएसई के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के कई विषयों के प्रश्न-पत्राें में कोरोना से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा जारी सैंपल पेपर से दी गई है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार चूंकि कोरोना संक्रमण ने बहुत कुछ बदल दिया है।
काेराेना का असर सामाजिक के साथ अर्थव्यवस्था पर भी खूब पड़ा है। ऐसे में इससे जुड़े प्रश्न बोर्ड परीक्षार्थियों से पूछे जाएंगे। आपको बता दें कि बोर्ड ने सैंपल पेपर पहले ही जारी कर दिए हैं। कई विषयों के सैंपल पेपर में कोरोना से जुड़े प्रश्न पूछे जा चुके है। अंग्रेजी में जहां पैसेज, लेटर आदि पर कोरोना से सवाल आ सकते हैं।
वहीं, बायो में वायरस फैलने आदि से जुड़े सवाल आ सकते हैं। शिक्षकाें के अनुसार अंग्रेजी में कोरोना से जुड़े एक या दो सवाल रह सकते हैं। यह किस तरह फैला इस पर सामाजिक विज्ञान में भी प्रश्न पूछा जा सकता है। हिंदी में लेख, भौतिकी, रसायन शास्त्र में भी कोरोना से जुड़ा सवाल आ सकता है। इसके अलावा अभी कुछ स्कूलाें द्वारा मार्गदर्शन के लिए विद्यार्थियाें काे मास्क व साेशल डिस्टेंसिंग के साथ बुलाया जा रहा है। इस दाैरान बच्चाें के पढ़ाई से संबंधित डाउट्स काे भी दूर किया जा रहा है।
10वीं, 12वीं के प्रोजेक्ट वर्क में भी कोरोना को शामिल किया गया है। विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा के दौरान कोरोना से जुड़े कई सवाल पूछे जा सकते हैं। मैट्रिक और इंटर 2021 से भी कोरोना से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। वहीं, हिंदी में निबंध आदि में कोरोना पर लिखने को कहा जा सकता है। वहीं, सामाजिक विज्ञान में कोरोना ने किस प्रकार सामाजिक व्यवस्था पर असर असर डाला। इससे जुड़े प्रश्नाें काे भी शामिल किया जा सकता है।
कोरोना से बचाव के लिए स्कूल के शिक्षकों काे दी जा रही है सलाह : कोरोना संक्रमण से सुरक्षा और बचाव के प्रति स्कूली छात्रों जागरूक रहें इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लेकिन अभी बाेर्ड परीक्षाओं काे लेकर काेई तारीख तय नहीं है। बोर्ड परीक्षाओं में कोरोना से बचाव के लिए अच्छे से तैयारी करने की शिक्षकाें काे लगातार सलाह दी जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें