नई दिल्ली में चल रहे किसान आंदाेलन का मंगलवार काे 27वां दिन है। मार्च से ही काेराेना वायरस के संक्रमण की मार झेल रही कपड़ा मंडी काे अब नई दिल्ली में चल रहे किसान आंदाेलन ने हिला दिया है। किसान आंदाेलन के कारण नई दिल्ली और पंजाब में जाने वाली कपड़े की सप्लाई पूरी तरह से ठप हाे गई है। हरियाणा की भी कुछ प्रमुख मंडियाें में सप्लाई बंद हाे गई है।

सबसे ज्यादा असर नई दिल्ली व पंजाब की सप्लाई पर पड़ा है जहां पर करीब-करीब सप्लाई पूरी तरह से बाधित है। सिंथेटिक वीविंग मिल्स एसाेसिएशन के उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल का कहना है कि त्याेहारी सीजन के कारण महीनाें बाद पटरी पर लाैटने लगी कपड़ा मंडी काे अब किसान आंदाेलन ने प्रभावित किया है। यहां से कपड़ा ट्रकाें के जरिए जाता है लेकिन आंदाेलन चलने से तीन राज्याें में सप्लाई ठप है। वहां से ऑर्डर भी नहीं मिल रहे हैं।

राज्याें में कहां और कैसे प्रभावित है कपड़े की सप्लाई

पंजाब: पंजाब किसान आंदाेलन से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां के व्यापारियाें के बार-बार हाेने वाले प्रदर्शन, हाईवे जाम के कारण कपड़े के ऑर्डर आना ही बंद हाे गए हैं।
हरियाणा: हिसार, गुड़गांव, भिवाड़ी, भिवानी, पानीपत और नारनाेल प्रमुख कपड़ा मंडी है जहां से ऑर्डर आते थे लेकिन आंदाेलन के कारण अब ऑर्डर आने बंद हाे गए हैं।
नई दिल्ली: आंदाेलन के कारण दिल्ली में हाेने वाली सप्लाई पूरी तरह से बाधित चल रही है।

जाॅब रेट 12 पैसा प्रति पीक पर स्थिर... कपड़ा काराेबार प्रभावित हाेने का इसीसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लूमाें पर डबल विड्थ की जाॅब रेट 12 पैसा प्रति पीक से नहीं बढ़ पाई। पहले जिस गति से जाॅब वर्क मिल रहा था, उम्मीद थी कि दिसंबर में जाॅब रेट बढ़ जाएगी लेकिन अभी तक रेट स्थिर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Due to farmer movement, supply of clothes in Delhi, Punjab and Haryana stalled for 27 days, new orders are not being booked
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top