राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को जयपुर में जेईएन मेकैनिकल डिग्री और डिप्लोमा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 33 फीसदी अभ्यर्थी ही पहुंचे। डिग्री और डिप्लोमा भर्ती में कुल 7609 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2541 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। जेईएन मेकैनिकल डिग्री में 21 केंद्रों पर 5246 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1750 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

उपस्थिति 33.36 फीसदी रही। जेईएन मेकैनिकल डिप्लोमा भर्ती परीक्षा 15 केंद्रों पर आयोजित हुई। इन केंद्रों पर 2363 पंजीकृत थे। इनमें से महज 791 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। उपस्थिति 33.47 फीसदी रही। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बीएल जाटावत ने बताया कि इस परीक्षा के लिए केवल जयपुर में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top