ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा रविवार रात करीब सात बजे डुंगरिया में हुआ। बताया गया कि एक ही बाइक पर सवार खांचण निवासी शंकर पुत्र सायबा पारगी, जसा (25) पुत्र बाबू पारगी, कालिया (32) पुत्र कसा पारगी कोटड़ा की ओर से अपने घर खांचण जा रहे थे। डुंगरिया गांव में इसी दिशा में जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिसमें तीनों युवकों को गंभीर चोंटें आई।

अधिक खून बहने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोटड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। सभी शवों को एंबुलेंस से सीएचसी लाकर मुर्दाघर में रखवाया। ट्रैक्टर व बाइक मौके पर ही थी। इधर, सूचना पर परिजन जीप में सवार होकर सीएचसी पहुंचे, जहां रात होने से मामले में आगे की कार्रवाई सोमवार होगी। बताया कि हादसे वाले स्थान पर घायलों का खून फैल गया। जिस एंबुलेंस में उन्हें लाया गया उसमें भी खून ही खून हो गया। शवों को मुर्दाघर में रखवाने के बाद धोनी पड़ी।

पीछे से मारी ट्रैक्टर ने टक्कर

तीनों कोटड़ा से अपने घर एक ही बाइक पर सवार होकर खांचण जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने चपेट में लिया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tractor catches bike, 3 youths killed
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top