आखिरकार माैसम ने करवट बदल ही ली। इस बार दिसंबर के आगाज से ही पारा गिरने की बजाय चढ़ने लगा था और सर्दी की बजाय गर्मी का अहसास हाे रहा था। शुक्रवार काे माैसम ने ऐसी करवट बदली की 12 घंटे में ही पारा चढ़कर लुढ़क गया। दिनभर बाद छाए रहे और आसपास हल्की बारिश हाेने से ठंडी हवाएं चली ताे ठिठुरन बढ़ गई।

इससे पहले बीती रात न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 14.8 से 18.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह के दाैरान बादल छाए मिले और हल्की हवाओं ने पारा काे 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का गया। अधिकतम तापमान चाैबीस घंटे में 5.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 29.6 से 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस दिसंबर में यह दिन के तापमान में सबसे अधिक गिरावट है।
रात का पारा सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा रहा
माैसम विभाग के अनुसार दिसंबर के मध्य में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बीती रात रात न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री तक पहुंच गया जाेकि सामान्य से करीब 9 डिग्री अधिक है। माैसम विभाग के मुताबिक माैसम में बदलाव हाेने से उत्तरी हवाएं अब मैदानी इलाकाें की ओर बढ़ेंगी, ठंडी हवाएं चलने से पारा 3 से 4 डिग्री गिरेगा। हल्की बारिश का अनुमान है और इसके बाद काेहरा छाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury rose 4 degrees on Thursday night, rolled 5 degrees in Friday day
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top