जयपुर डेयरी में तीन दिन से चल रहे कोरोना जांच शिविर में 525 अधिकारी-कर्मचारियों की जांच में से 13 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों को डेयरी एमडी अशोक गुप्ता ने सरकार की कोरोना गाइड लाइन के तहत क्वारेंटाइन कर अवकाश पर भेज दिया है। पॉजिटिव पाए गए अधिकतर कर्मचारी फील्ड और जनता से जुड़े काम करने वाले है। गुप्ता ने बताया कि सरकार के निर्देश और प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने के लिए 1 दिसंबर को कोरोना जांच के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया था। इसके बाद 8 दिसंबर से डेयरी में कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top