भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में रविवार को 16 डेज ऑफ एक्टिविज्म के तहत नेशनल लेवल की वेबिनार आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राज्यों से 10 से 12 वर्ष की गाइड छात्राओं ने सहभागिता की। सीओ गाइड सुयश लोढ़ा ने बताया कि इस वेबिनार में राजस्थान से कुल 8 गाइड्स चुनी गई थीं। इनमें 6 गाइड्स जोधपुर से एवं दो गाइड बीकानेर से थीं। जोधपुर जिले के राउमावि रोहिचाखुर्द की गाइड कैप्टन शशि शर्मा के नेतृत्व में गाइड संजना बामणिया, टीना कंवर, नीतू वैष्णव, वर्षा पटेल, माया व किरण पटेल ने इस वेबिनार में राजस्थान को रिप्रेजेंट किया।
चयनित गाइड को "स्टॉप द वायलेंस' पाठ्यक्रम के अनुरूप नॉट हर फॉल्ट और स्टॉप विक्टिम ब्लेमिंग की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी गई। सहायक राज्य संगठन आयुक्त संतोष निर्वाण, सीओ गाइड ज्योति महात्मा एवं रोवर स्काउट प्रदीप घारू व लवलेश शर्मा ने प्रदेश संगठन की ओर से सहभागिता कर रही गाइड्स को कोऑर्डिनेट किया एवं स्टॉप द वायलेंस एक्टिविटी पैक की जानकारी दी। पूर्व महापौर डॉ. ओम कुमारी गहलोत एवं मंडल सचिव डॉ. कमल मोहनोत, सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी एवं प्रधानाचार्य रूपाराम राठौड़ ने रोहिचाखुर्द की गाइड छात्राओं की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें