आधार सीडिंग कार्य के क्रियान्वयन के लिए पंचायत समिति लोहावट में बैठक का आयोजन शनिवार को एसडीएम राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि यह कार्य हर हाल पर समय से पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि एक ही राशन कार्ड में दस व्यक्तियों से अधिक यूनिटों के नाम होने पर ऐसे राशन कार्ड की जांच कराई जाए। उन्होंने पटवारी, ग्रामसेवक,ईमित्र संचालकों के साथ बैठक लेकर आधार सीडिंग लंबित कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिए तथा 2013 की मतदाता सूची से मिलान करवाने के निर्देश दिए। साथ ही डीलर से प्रमाण पत्र लिया जाए कि परिवार के सदस्यों का नाम नॉन एनएफएसए सूची में नहीं है।

ई-मित्रों के माध्यम से खाद्य सुरक्षा के अपात्र यूनिटों के विलोपन की सूचियां तैयार करें। एसडीएम ने कहा कि अभी तक 75% सीडिंग होना बाकी है जो 10 दिसम्बर से पहले करें। इसमें लापरावाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सूचना प्रौधोगिक विभाग के तेजाराम विश्नोई, रसद अधिकारी शिवानी अस्थाना, तहसीलदार बनवारीलाल, सांख्यिक विभाग के किसनाराम चौधरी, जगदीश सियाग डीलर, राजेन्द्र जैन डीलर, मनीराम,ज़ोगसिंह ,अनिल मांन्जू, पूनाराम पटवारी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SDM gave instructions to complete the Aadhaar seeding task on time
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top