उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी बाेर्ड के नवनियुक्त सीईओ नीलाभ सक्सेना ने साेमवार काे पदभार संभाला। वे स्मार्ट सिटी के पहले स्वतंत्र सीईओ है। अब तक नगर निगम आयुक्त या सीईओ जिला परिषद ही सीईओ स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी निभाते आ रहे थे। सक्सेना इससे पहले भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण, अलवर के सीईओ पद पर कार्यरत थे।


पदभार संभालने के बाद नीलाभ सक्सेना ने बताया कि उदयपुर मेें स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कामाें काे गति देना उनका पहला लक्ष्य है। शहर में बड़े स्तर पर काम चल रहे हैं, सिर्फ उनकाे थाेड़ी गति देने की जरूरत है, ताकि समय पर काम पूरे हाे। बताया कि काेराेना संक्रमण और लाॅकडाउन से बनी परिस्थितियों के कारण बड़ी संख्या मेें बाहरी श्रमिकाें के अपने घर चले गए थे। उस कारण अन्य प्राेजेक्ट के साथ ही स्मार्ट सिटी के कामाें की स्पीड पर भी काफी असर पड़ा है, लेकिन काफी श्रमिकाेें की वापसी से धीरे-धीरे स्थितियां सुधरने लगी हैं। स्मार्ट सिटी सीईओ का पद संभालने के बाद सक्सेना ने स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियाें से प्रमुख कार्याें और अब तक की कार्य प्रगति की जानकारी ली। एसीईओ प्रदीप सांगावत, चीफ इंजीनियर अरुण व्यास और एसई मनीष अराेड़ा, मुकेश पुजारी और एक्सईएन महेंद्र समदानी भी माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Neelabh Saxena, newly appointed CEO of Udaipur Smart City Company Baird, takes charge
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top