आरटीओ में हेवी व्हीकल के लाइसेंस के बाद अब बसों-ट्रकों के परमिटों को ऑनलाइन करने जा रहा। नए साल में बसों और ट्रकों के मालिकों को परमिटों के लिए आरटीओ-डीटीओ ऑफिस में चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। उन्हें घर बैठे परमिट मिल सकेंगे। इसे लेकर परिवहन शासन सचिव एवं आयुक्त रवि जैन ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एक जनवरी से इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह व्यवस्था जगतपुरा ऑफिस से शुरू की जा रही है। इसके बाद प्रदेश के 12 आरटीओ ऑफिसों में शुरू की जाएगी। बैठक में कई अफसर मौजूद रहे। गौरतलब है कि फिलहाल वाहन मालिकों को परमिट के लिए आरटीओ ऑफिस आना जाना पड़ रहा है। अब वाहन मालिकों को घर बैठे यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए वाहन मालिकों को परिवहन विभाग के वेबसाइट पर वाहन सॉफ्टवेयर पर लॉगिंग करना पड़ेगा। यहां पर आवेदन करने के बाद पूरे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top