अभेड़ा में बन रहे बायाेलाॅजिकल पार्क में यूआईटी ने तीन कराेड़ के बजट के अभाव में काम राेक दिया है। इसके बाद वन्यजीव विभाग ने सीएफ और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन काे बजट के लिए पत्र लिख दिया है। अब बजट आने के बाद यहां बने पिंजराें में कार्य शुरू हाेगा। चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से कार्यकारी एजेंसी काे 40 कराेड़ में से पहले फेज में 17.66 कराेड़ के काम का भुगतान कर दिया है। लेकिन, पहले फेज के शेष कार्य के लिए बजट नहीं मिलने से आगे काम नहीं हाे पा रहा।

यूआईटी ने साफ कहा है कि 3 कराेड़ के बजट के बगैर काम संभव नहीं है, जबकि प्रदेश के सबसे बड़े चिड़ियाघर में वन्यजीव 2 जगह हाे गए हैं। एनक्लाेजर और पहले फेज का काम पूरा नहीं हाेने से वन्यजीवाें काे बायाेलाॅजिकल पार्क में शिफ्ट नहीं किया जा रहा, जबकि शाकाहारी वन्यजीवाें की शिफ्टिंग हाे चुकी है। इसमें शहरवासियाें काे 126 हैक्टेयर में बायाेलाॅजिकल पार्क में घूमने का माैका मिलेगा।

  • चिड़ियाघर में पहले फेज के निर्माण कार्य के लिए बजट के संबंध में सीसीएफ, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन काे पत्र लिखा है। प्रयास है कि जल्द बजट मिल जाए और काम शुरू हाेकर वन्यजीवाें की शिफ्टिंग शुरू करें। - डाॅ. एएन गुप्ता, डीसीएफ वन्यजीव


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top