मौसम में आए बदलाव से लगातार दूसरे दिन रविवार को राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग की मानें तो जयपुर समेत 14 जिलों में सोमवार को बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। रविवार दोपहर तक कई इलाकों में कोहरा छाया रहा।
मौसम में अचानक आए इस बदलाव के बाद रविवार को 10 जिलों का रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर चला गया। माउंट आबू का तापमान फिर लुढ़ककर 0 डिग्री पर आ गया। कोटा में 30.9 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। जो जनवरी में 5 साल में सबसे ज्यादा है।
आगे? ओले के आसार
मौसम विभाग ने सोमवार को जयपुर, कोटा, बूंदी, धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बारां, झालावाड़, टोंक, दौसा, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिले में कहीं-कही मेघगर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
क्यों बने बारिश-ओलावृष्टि के आसार
- वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में एक प. विक्षोभ चक्रवाती संचलन के रूप में अफगानिस्तान और मध्य पाकिस्तान के ऊपर स्थित है। इसके थोड़ा पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है और बाद के 3-4 दिनों में लगभग स्थिर रहेगा। वायुमंडल के निचले स्तरों में एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में स्थित है। अगले 2-3 दिनों के दौरान इसी क्षेत्र में बने रहने की संभावना है। इस कारण हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। - राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम केंद्र जयपुर
बूंदी में रात का पारा 15 डिग्री पहुंचा
बूंदी 15.0
कोटा 14.9
चित्तौड़गढ़ 14.9
अजमेर 14.7
स.माधोपुर 14.4
सीकर 14.0
जयपुर 13.5
वनस्थली 11.7
पिलानी 10.2
जोधपुर 10.2
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें