काेराेना से सहमे जिलेवासियों के लिए राहत की खबर है। काेराेना के 9 महीने बीतने के बाद अब जनवरी में जिलेवासियों काे काेराेना वैक्सीन उपलब्ध हाे जाएगी। इसके लिए चिकित्सा विभाग की ओर से 169 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। फिर भी जिलेवासियों काे अधिक से अधिक राहत पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से 200 वैक्सीनेशन सेंटर व माॅडल वैक्सीनेशन सेंटर बनाने का लक्ष्य बनाया गया है।
वैक्सीन काे उपयुक्त तापमान उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग की ओर से मेडिकल काॅलेज व बांगड़ अस्पताल में आईएलआर, डीप फ्रीज और वैक्सीन कैरियर की कमी हाेने पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए काॅलेज प्रबंधन की ओर से शनिवार काे डिमांड भी भेज दी गई है। वहीं सीएचसी सेंटराें पर भी इसकी आवश्यकता हाेने पर विभाग द्वारा डीप फ्रीज की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।
एपिडिमाेलाॅजिस्ट डाॅ. अंकित माथुर ने बताया कि वैक्सीन आने पर सभी काे पहली डाेज देने के बाद 14 दिन तक घर में क्वारेंटाइन किया जाएगा। इसके बाद व्यक्ति काे काेई समस्या नहीं हाेने पर 21 से 28 दिन बाद उसे दूसरी डाेज दी जाएगी। वैक्सीन लगने के 28 दिन में शरीर में इम्युनिटी विकसित होती है। इस दाैरान किसी मरीज काे काेई समस्या हाेती है ताे उसे तुरंत डॉक्टर काे दिखाना हाेगा।
चार चरणाें में लगेगी वैक्सीन
विभाग की ओर से टीकाकरण काे चार भागाें में बांटा गया है। पहले चरण में 14 हजार हेल्थ वर्कर्स काे टीका लगाया जाएगा। इसमें डाॅक्टर, नर्सिंगकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित कई हेल्थ वर्करों काे शामिल किया गया हैं। इसमें निजी व सरकारी संस्थाएं भी शामिल हाेगी।
दूसरे चरण में पुलिस, प्रशासन, सफाई कर्मचारी के साथ जनता के संपर्क में आने वाले कर्मचारियाें काे वैक्सीन लगाई जाएगी। तीसरे चरण में 50 साल से अधिक और गंभीर बीमार लाेगाें काे चिह्नित कर वैक्सीन लगाई जाएगी। जबकि चाैथे चरण मेेंं बीपी, शुगर, किडनी सहित कई बीमारियाें से ग्रसित मरीजाें काे वैक्सीन लगाने का प्लान तैयार किया गया है।
एक बूथ में 100 लाेगाें का हाेगा टीकाकरण
विभाग के अधिकारियाें द्वारा एक दिन में एक बूथ पर कम से कम 100 लाेगाें काे वैक्सीन दी जाएगी। विभाग की ओर से बूथ पर वैक्सीनेशन के लिए तीन कमरे बनाए जाएंगे। वैक्सीन के लिए आए व्यक्ति के बूथ में प्रवेश करते ही पहले कमरे में बैठाया जाएगा। जहां उसके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद उसे दूसरे कमरे में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद वैक्सीन लगाए हुए व्यक्ति के स्वास्थ्य की निगरानी करने के लिए तीसरे कमरे में ठहराया जाएगा।
जगह के चयन के लिए कमेटी बनाई
प्रथम चरण में वैक्सीनेशन के लिए 169 वैक्सीनेशन सेंटराें का चयन किया गया है। जहां अस्पताल में जगह नहीं हाेगी, वहां एसडीएम और बीसीएमओ की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई हुई है, वे जगह का चयन कर सेंटर बनाएंगे। वैक्सीन चैन के लिए विभाग की ओर से सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही है।
- डाॅ. विकास मारवाल, डिप्टी सीएमएचओ, पाली
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें