जिला आबकारी विभाग की टीम ने साेमवार काे सुबह करीब 11 बजे प्रहराधिकारी हेमराज के नेतृत्व में कार्रवाई कर झालावाड़ रोड पर केबलनगर गांव से सटे कलम का कुआं गांव में कारवाई कर कच्ची शराब व करीब 1500 लीटर वाश काे नष्ट किया। प्रहराधिकारी हेमराज ने बताया कि कई दिनों से लगातार शिकायत आ रही थी की कलम के कुआं गांव में कुछ ग्रामीणों द्वारा कच्ची शराब बनाई जा रही है और उसकाे बाहर बेचा जा रहा है।
ऐसे में साेमवार काे सुबह आबकारी विभागी टीम काे तैयार कर कलम के कुआं गांव में गश्त की गई, ताे वहां पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का काम किया जा रहा था। जैसे ही टीम वहां पर पहुंची, ताे लाेग कच्ची शराब काे छाेड़ वहां से फरार हाे गए। इसके बाद टीम ने वहां पर शराब बनाने के लिए करीब 1500 लीटर वाश काे नष्ट किया। इसके साथ ही टीम ने वहां से करीब 25 लीटर कच्ची शराब काे भी जब्त किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें