केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 किलो अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 लाख रुपए है। उप नारकोटिक्स आयुक्त विकास जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निरीक्षक धर्म सिंह मीणा को पिछले दिनों मादक पदार्थों की तस्करी की मुखबिरों से एक सूचना मिली। इसके बाद अधीक्षक आरसी साहा के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया।
टीम ने 2 जनवरी को दोपहर बाद कोटा बाइपास (एनएच 27) की पुलिया के नीचे से दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में एक कपड़े की थैली में रखी पॉलीथिन थैली में 3 किलो अवैध अफीम जब्त की गई। दोनों आरोपी विष्णु कुमार (38)पुत्र रामलाल धाकड़ और प्रदीप कुमार (27) पुत्र जगदीश चंद निवासीगण ग्राम हरिपुरा, रामगंजमंडी को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/18 (बी) एवं 8/29 के तहत गिरफ्तार किया गया।

दोनों को रविवार को अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया। जहां से प्रदीप कुमार को जेल भेज दिया गया और विष्णु कुमार को 6 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है। आरोपी विष्णु कुमार धाकड़ पिछले कई सालों से इस अवैध कारोबार में लिप्त है, जिससे पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top