प्रदेश में एक तरफ वैक्सीन की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी तरफ कोरोना का ग्राफ घट रहा है। राजधानी में मंगलवार को 72 नए संक्रमित में से एक की मौत हुई है। जिसका प्रमुख कारण सोश्यल डिस्टेसिंग की पालना, बाहर निकलने पर मास्क लगाना जैसे अनेक कारण है, जिससे केसेज कम हो रहे है। राजधानी में अब तक 57732 में से 506 लोग दम तोड़ चुके है। सुखद ये है कि 55908 मरीज रिकवर होकर घर गए है। एक्टिव केसेज 1318 है। आज जारी रिपोर्ट में झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा केसेज मिले है।
कहां-कितने केसेज
झोटवाड़ा-9, मानसरोवर-7, कोटपूतली-5, जवाहर नगर, लाल कोठी, मालवीय नगर में 4-4, अजमेर रोड़, बनीपार्क, प्रताप नगर में 3-3, टोंक रोड़, वैशाली नगर, सांगानेर, दुर्गापुरा, सी-स्कीम में 2-2, विद्याधर नगर, विराट नगर, एसएमएस, सुभाष चौक, शास्त्री नगर, मुरलीपुरा, जयसिंहपुरा खोर, जामड़ोली, गोविन्दगढ़, हसनपुरा, भांकरोटा, आमेर में एक-एक संक्रमित मिला है।
ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल कोविड फ्री; बीमित कर्मचारियों को मिलेगा उपचार

बीमित कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के बाद सोडाला स्थित ईएसआई मॉडल अस्पताल को अब कोविड फ्री कर दिया है। जिससे बीमित कर्मचारी व उनके परिजनों का अब आसानी से हर तरह का इलाज हो सकेगा। मौजूदा स्थिति में अस्पताल में सिर्फ ओपीडी व इमरजेन्सी सेवाएं ही संचालित हो रही थी। जिसके कारण न तो मरीजों को भर्ती और ना ही सर्जरी हो पा रही थी। लेकिन ईएसआई मॉडल अस्पताल में सभी तरह की चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

इधर, कोरोना के घटते ग्राफ के चलते निजी अस्पतालों में आरक्षित बैड घटाए: प्रदेश में कोरोना के लगातार घट रहे मरीजों को देखते हुए आरक्षित बैड की संख्या घटा दी है। निजी अस्पतालों में आरक्षित बैड का 10 फीसदी का दायरा कम कर दिया है। अब 100 बैड से अधिक क्षमता वाले अस्पतालों को 30 फीसदी जबकि 60 से 100 बैड क्षमता वाले अस्पतालों को 20 फीसदी बेड आरक्षित रखने होंगे। उल्लेखनीय है कि जयपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमित केसेज की संख्या कम हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
72 new infected in Jaipur, one more death
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top