जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शनिवार को मूंगफली के समर्थन मूल्य केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद किसानों से बातचीत की और अभाव-अभियोग सुने। इस दौरान उन्होंने खरीद केन्द्र के प्रभारी से मूंगफली के समर्थन मूल्य की खरीद के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मेहता ने पलाना, भामटसर, नोखा गांव तथा नोखा में ग्राम सेवा सहकारी समिति तथा कृषि यंत्र उपकरण केन्द्र का अवलोकन किया तथा इन केन्द्रों में मूंगफली की समर्थ मूल्य पर खरीद प्रक्रिया के बारे में सहकारिता विभाग के अधिकारी और ग्राम सेवा सहकारी समिति के प्रभारियों से जानकारी ली। उन्होंने कुल खरीद की मात्रा, बारदाना स्टाक और वेयरहाउस में जमा जिन्सों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें पलाना में किसानों ने बताया कि राजफैड चूगे की मूंगफली की खरीद नहीं कर रहा है।

उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में राज्य सरकार के स्तर पर इस समस्या का निराकरण करवाया जाएगा। उन्होंने भामटसर में ग्राम सेवा सहकारी समिति केन्द्र पर मूंगफली की तुलाई, ऑनलाइन टोकन वितरण और संधारित पंजिकाओं तथा समिति के सदस्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने रबी ऋण वितरण के बारे में भी जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने नोखा गांव की ग्राम सेवा सहकारी समिति में खाद्य सुरक्षा योजना में मिले गेंहूू के स्टाक और उसके वितरण के बारे में समिति के पदाधिकारी से जानकारी ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Collector Mehta reached peanut weighing centers, instructed to correct the flaws found in the feedback
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top