कुन्हाड़ी पुलिस ने ट्रक चालकों से लूट की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार किए हैं। सीआई गंगासहाय शर्मा ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि बूंदी रोड रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे कुछ बदमाश ट्रक चालकों के साथ लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना विश्वसनीय होने पर उच्च अधिकारियों को बताया और दबिश दी।
पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रिद्धि सिद्धिनगर प्रथम की तरफ उतरने वाले रोड के पास से 5 व्यक्तियों को बूंदी रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को बदमाशों के पास से धारदार 6 चाकू, दो डंडे, एक लोहे का पाइप, एक मिर्ची पाउडर का पैकिट मिला। बदमाशों ने कबूला है कि वो चाकू पुष्कर, अजमेर से लाए है।
5 बदमाश गिरफ्तार, 34 मुकदमे पहले से दर्ज

पुलिस ने मामले में चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्द्र (24) पुत्र बिरधीलाल बैरवा, ओमप्रकाश बैरवा (36) पुत्र रामदेव, रवि उर्फ गुड्डू (21) पुत्र देवीलाल बैरवा, सूरज सुमन (23) पुत्र कालूलाल और जाहिद खान उर्फ बकरी (32) पुत्र हसन खान को गिरफ्तार किया है। इसमें चंद्रप्रकाश के खिलाफ 22 मुकदमे, जाहिद खान उर्फ बकरी के 7 मुकदमे, ओमप्रकाश बैरवा के 4 और सूरज सुमन के खिलाफ 1 मुकदमा पहले से दर्ज है। सभी पर कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five miscreants planning to rob from truck drivers arrested
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top