एक निशक्त व्यक्ति की दुकान को जलाकर नष्ट करने व ट्रक के कांच तोड़ने पर शेरगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। बावड़ी सेखाला निवासी रावलराम पुत्र गायड़राम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुश्तैनी खेत बावड़ी रोड पर आया हुआ है जहां पर 2015 में उसने किराणा व सब्जी की दुकान बनाकर अपना घर खर्चा चलाता है।

आपसी रंजिश रखते हुए 5 जनवरी को दोपहर गोमदराम पुत्र हमीराराम मेघवाल ने उनकी दुकान पर आकर धमकी दी कि रात को उनकी दुकान उनकी गैंग द्वारा जला दी जाएगी। इन्द्रजीत पुत्र हमीराराम, सेषाराम पुत्र माधाराम, दिनेश पुत्र चीमाराम, जबराराम पुत्र चिमाराम अशोक पुत्र जबराराम, जगदीश पुत्र हीराराम, हीराराम पुत्र हरदानराम, उदाराम पुत्र फुसाराम, मुकेश पुत्र उदाराम व 4-5 अन्य सभी एक गाड़ी बोलेरो कैंपर और मोटर साइकिल पर आए व रात्रि करीब 10 बजे ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर पर दुकान में आग लगा दी जिसे दुकान में करीब चार से साढ़े चार लाख का सामान, गले में रखे 12600 रुपए व कबूतरों व गायों की दान पेटी में करीब 5 हजार रुपए जल कर राख हो गए। उनकी दुकान की बही खाता जिसमें उधारी व लेनदेन रखता था वह भी जल गई। उनकी दुकान जलाने के बाद दुकान के निकट रावलराम के ट्रक के भी कांच तोड़ दिए व डीजल टंकी का ताला तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The shop of the person burnt, the glass of the truck broken, a case registered against the accused
The shop of the person burnt, the glass of the truck broken, a case registered against the accused
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top