शिक्षक दिवस के अवसर पर अन्त्योदय फाउंडेशन मुम्बई के विश्व शान्ति पुरस्कार से सम्मानित  आचार्य, प्रधानाध्यापक शुक्ला व शिक्षक टीम द्वारा कल्पवृक्ष धाम  फलोदी विधालय के शिक्षको का सम्मान 
======Aso news======
               आज दिनांक 4 सितम्बर 2021, शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर अन्त्योदय फाउंडेशन मुम्बई के विश्व शान्ति पुरस्कार से सम्मानित  श्री धर्मचंद आचार्य,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्प वृक्ष फलोदी के प्रधानाध्यापक श्री ज्ञानेश्वर शुक्ल एव शिक्षक टीम द्वारा राजकीय  उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्प वृक्ष फलोदी, ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, पंचायत समिति गंगरार, जिला चित्तौडगढ़, राजस्थान मे सभी शिक्षाविदो का सम्मान किया गया। सभी शिक्षको को पुष्पाहार व श्री फल भेट कर सम्मानित किया गया.प्रधानाध्यापक श्री ज्ञानेश्वर शुक्ल ने सरस्वती माता जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
सभी सम्मानित  शिक्षको को कुंकुम व चावल से तिलक लगाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम मे श्री धर्मचंद आचार्य प्रबोधक ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला ।प्रधानाध्यापक श्री ज्ञानेश्वर शुक्ल ने सभी शिक्षको को डॉ राधाकृष्णन जी के सिद्धांत पर चलने का आग्रह किया।
अन्त्योदय फाउंडेशन मुम्बई के संस्थापक श्री महेंद्र जी मेहता द्वारा प्राप्त सन्देश मे सभी शिक्षको से शिक्षा व सामाजिक क्षेत्रों मे सेवा कार्य करने का सन्देश दिया गया।  वरिष्ठ शिक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह राजोरा ने शिक्षा के क्षेत्र मे  निरन्तर नए प्रयोग करते रहने की प्रेरणा दी। शिक्षिका श्री मति नीतू धेतरवाल ने शिक्षको से निरन्तर आगे बढ़ने का सुझाव दिया।इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्प वृक्ष फलोदी के श्री मति प्रमिला जाट, श्री मति संगीता एवं श्री मति श्वेता शर्मा भी उपस्थित थे।

acharyasamacharonline.blogspot.com

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top