संपर्क से समर्थन अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष रावलोत मिले बाड़मेर शहर के प्रबुद्धजन से।

16.06.2018/@barmer 
संपर्कसेसमर्थन अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह रावलोत बाड़मेर शहर के प्रबुद्धजन से मिले। जिला मीडिया संपर्क प्रमुख भेराराम देवासी ने बताया कि आज भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह रावलोत ने "संपर्क से समर्थन अभियान" के तहत बाड़मेर शहर में वरिष्ठ शिक्षाविद श्री बंशीधर जी तातेड़ व पूर्व तहसीलदार रतनलाल गोयल, वरिष्ठ शिक्षाविद कमलसिंह जी चूली से उनके निवास स्थान पर मिले एवम उन्हें मोदी सरकार द्वारा 4 वर्ष में किये गए जनकल्याण कारी कार्यो एवम जनकल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी एवम 4 वर्ष में हुए कार्यो पर छपी पुस्तिका भी उन्हें भेंट की। पिछले चार वर्षों में मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से भारत के विकास को गति दी है उसकी जानकारी उन्हें दी।

इस मौके पर पूर्वजिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने मोदी सरकार की कार्यशैली, देश हित मे किये जा रहे बड़े बड़े फैसलों जैसे नोटबन्दी, जीएसटी सहित अन्य कही मुद्दों पर चर्चा करते हुए मोदी सरकार की नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवम देश हित के लिए मोदी जी का समर्थन करने की अपील की। इस मौके पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री मांगीलाल महाजन, मन की बात जिला संयोजक गौरव खत्री, आईटी विभाग नगर टीम से महावीर आचार्य मौजूद रहे।
17 Jun 2018

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top