*जिस दिन नेताओं का परिणाम, उसी दिन से शुरू होगी विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा*

अगले माह जिस दिन नेताओं के विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा उसर दिन से विद्यार्थियों की अद्र्धवार्षिक परीक्षा शुरू...

Sirohi - अगले माह जिस दिन नेताओं के विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा उसर दिन से विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू होगी। जिला समान परीक्षा व्यवस्था माध्यमिक शिक्षा ने अद्र्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। 11 दिसंबर से शुरू हो रही अद्र्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा 11वीं व 12वीं के पहला पर्चा गृह विज्ञान का होगा। 10वीं की पहली परीक्षा 14 दिसंबर को गणित विषय की होगी। जबकि, 9वीं की परीक्षा विज्ञान से शुरू होगी। परीक्षा संयोजक लालाराम माली ने बताया कि अद्र्धवार्षिक परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सवेरे 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.45 बजे चलेगी। दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं एक पारी में होंगी, जबकि नौंवी व ग्यारहवीं की परीक्षा दो पारियों में होगी। एक पेपर देने के लिए सवा तीन घंटे का समय मिलेगा। प्रायोगिक, मौखिक व व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं संबंधित संस्थाप्रधान को अपने स्कूल स्तर पर आयोजित करवानी होगी। 

समान परीक्षा व्यवस्था के तहत किस दिन कौनसी पारी में कौनसे विषय की होगी परीक्षा 

*कक्षा 9वीं*

दिनांक प्रथम पारी द्वितीय पारी 

14 दिसंबर ---- विज्ञान 

15 दिसंबर ---- शारीरिक शिक्षा 

16 दिसंबर अवकाश अवकाश 

17 दिसंबर ---- अंग्रेजी 

18 दिसंबर ---- हिंदी 

19 दिसंबर ---- संस्कृत 

20 दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी ---- 

21 दिसंबर समाजोपयोगी ---- 

22 दिसंबर ---- सामाजिक विज्ञान 

*कक्षा 11वीं*

दिनांक प्रथम पारी द्वितीय पारी 

11 दिसंबर ---- गृह विज्ञान 

12 दिसंबर ---- चित्रकला/लोक प्रशासन 

13 दिसंबर ---- उर्दू साहित्य/संगीत/कंप्यूटर 

14 दिसंबर ---- अंग्रेजी अनिवार्य 

15 दिसंबर ---- अर्थशास्त्र(कला-वाणिज्य)/ 

गणित (विज्ञान-वाणिज्य)/ 

समाजशास्त्र 

16 दिसंबर अवकाश अवकाश 

17 दिसंबर ---- भूगोल/जीवविज्ञान/कृषि विज्ञान 

18 दिसंबर ---- हिंदी साहित्य/अंग्रेजी साहित्य/ 

भौतिक विज्ञान 

19 दिसंबर ---- इतिहास/रसायन विज्ञान/कृषि 

रसायन विज्ञान/व्यवसाय अध्ययन 

20 दिसंबर संस्कृत/लेखाशास्त्र ---- 

21 दिसंबर समाजोपयोगी ---- 

22 दिसंबर ---- कृषि विज्ञान/राजनीति विज्ञान 

23 दिसंबर अवकाश अवकाश 

24 दिसंबर ---- हिंदी अनिवार्य 

*कक्षा 10वीं व 12वीं*

दिनांक 10वीं 12वीं

11 दिसंबर ---- गृह विज्ञान 

12 दिसंबर ---- चित्रकला/लोक प्रशासन 

13 दिसंबर ---- उर्दू साहित्य/संगीत/कंप्यूटर 

14 दिसंबर गणित हिंदी अनिवार्य 

15 दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी संस्कृत साहित्य/ लेखाशास्त्र 

16 दिसंबर अवकाश अवकाश 

17 दिसंबर सामाजिक विज्ञान हिंदी साहित्य/अंग्रेजी साहित्य/ 

भौतिक विज्ञान 

18 दिसंबर शारीरिक शिक्षा अंग्रेजी अनिवार्य 

19 दिसंबर विज्ञान अर्थशास्त्र(कला वाणिज्य)/ 

गणित(विज्ञान वाणिज्य)/ 

समाजशास्त्र 

20 दिसंबर संस्कृत/उर्दू समाजोपयोगी 

21 दिसंबर हिंदी इतिहास/रसायन विज्ञान/कृषि 

रसायन/व्यवसाय अध्ययन 

22 दिसंबर समाजोपयोगी भूगोल/जीवविज्ञान/कृषि जीव विज्ञान 

23 दिसंबर अवकाश अवकाश 

23 दिसंबर अंग्रेजी कृषि विज्ञान/राजनीति विज्ञान 

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top