जयपुर /ASO NEWS
राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज प्रदेश भाजपा के मोर्चों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें इस बात का ऐलान किया गया कि किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्ते को लेकर बीजेपी आंदोलन करेगी। साथ ही सभी मोर्चों को लोकसभा चुनाव की कवायदों में जुटने का आह्वान भी किया गया।
मिशन-25 के तहत लोकसभा चुनाव में अपनी सीटें बरकरार रखने के साथ ही प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अब तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसको लेकर आज भाजपा की ओर से प्रदेश भाजपा के समस्त मोर्चों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाए जाने के साथ ही सभी मोर्चों एवं कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में ऐलान किया गया कि किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ते को लेकर आंदोलन किए जाएंगे। साथ ही जनता को जल्द ही राहत की मांग भी उठाई जाएगी। इसके लिए जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक मुद्दा उठाया जाएगा।



12 जनवरी से 2 मार्च तक के कार्यक्रम हुए फाइनल
— अभिषेक मटोरिया और राजेंद्र गहलोत को मिली तमाम मोर्चों के समन्वयक की जिम्मेदारी
इन प्रमुख कार्यक्रमों के मद्देनजर मोर्चों के प्रभारी :
— युवा मोर्चा-मुकेश दाधीच, छगन माहौर
— अल्पसंख्यक मोर्चा : प्रहलाद पंवार
— अनुसूचित जाति मोर्चा : वीरमदेव सिंह मदन दिलावर
— अनुसूचित जनजाति मोर्चा : कैलाश मेघवाल,कनकमल कटारा
— ओबीसी मोर्चा : राजेंद्र गहलोत
— किसान मोर्चा : काशीराम गोदारा
— महिला मोर्चा : अलका गुर्जर

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top