भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर नगर मंडल द्वारा बाडमेर शहर के विभिन्न वार्डो में नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी के निर्देशन में राशन सामग्री किट, मास्क व आयुर्वेदिक सेनेटाइजर वितरित किये गये।

नगर पार्षद प्रकाश खत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर नगर मंडल द्वारा कोरोना महामारी के दौरान आहत को राहत कार्यक्रम चलाते हुए बाड़मेर शहर के विभिन्न वार्डो व ग्रामीण क्षेत्रो में जरूरतमंद परिवारों को भोजन, राशन सामग्री के साथ-साथ मास्क व आयुर्वेदिक सेनेटाइजर बांटे जा रहे है ! इसी कड़ी में सोमवार को बाडमेर शहर के इंद्रा कॉलोनी, मिरासी बस्ती व लंगेरा फांटा के पास जोगयीं की बस्ती व आस पास के एरिया में 55 राशन सामग्री किट वितरण के लिए भाजपा नेता पीयूष डोसी, स्वरूप सिंह खारा, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता पृथ्वीराज चण्डक, आनंद पुरोहित, फ़क़ीर खां द्वारा राशन सामग्री किट  वितरण करने के लिए गाड़ी को रवाना किया गया। 

 इसी कड़ी में वार्ड संख्या 10में भाजपा नेता रोचामल सिंधी, एडवोकेट सवाई महेश्वरी, कैलाश आचार्य के द्वारा पार्षद हरीश सोनी को वार्ड में वितरित करने हेतु मास्क व आयुर्वेदिक सेनेटाइजर दिए गए। इसी तरह वार्ड संख्या 19के पार्षद प्रतिनिधी ओमप्रकाश को भाजपा नेता गंगाविशन अग्रवाल, अब्दुल रहमान तेली, गोतम सिंघवी, ओम सिंह राठौड़, खीमराज जांगिड़ द्वारा वार्ड में वितरित करने हेतु मास्क व आयुर्वेदिक सेनेटाइजर वितरण करने के लिए दिए गए। 



इसी तरह वार्ड संख्या 16में भाजपा नगर महामंत्री किशन बोहरा, नंदकिशोर राठी, एडवोकेट सन्नी शर्मा, ओमप्रकाश त्रिवेदी, विजय सियोटा प्रकाश खत्री द्वारा पार्षद प्रतिनिधि किशोर भार्गव को उनके वार्ड में मास्क व आयुर्वेदिक सेनेटाइजर वितरण करने के लिए दिए गए।

नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी ने बताया कि आज टोटल 55 किट राशन सामग्री, 2100 मास्क व 300 सेनेटाइजर वितरित किये गए।  शहर के जरूरतमंद व वंचित परिवारों को खादय सामग्री के किट देने का कार्य जारी है जो भविष्य में लोक डाउन खत्म न हो तब तक जारी रहेगा।
27 Apr 2020

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top