राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने कहा कि परीक्षाओं के परिणाम अगले माह जुलाई में जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 12वीं साइंस की परीक्षा होते ही 10 दिन के अंदर रिजल्ट जारी कर देंगे। कोराना संक्रमण के चलते बोर्ड सहित अन्य परीक्षाएं आगे खिसका दी गई थी। 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स का परिणाम इसके तुरंत बाद घोषित कर दिया जाएगा। सबसे बाद में 10वीं बोर्ड का परिणाम आएगा। अभी तक बारहवीं और दसवीं के अधिकांश विषयों की परीक्षाएं ली जा चुकी थी।
दसवीं परीक्षा के दो महत्वपूर्ण गणित और सामाजिक विज्ञान सहित बारहवीं के कुछ विषयों की परीक्षाएं 18 से 30 जून के बीच होगी। बोर्ड ने इसका टाइम-टेबल भी जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने कहा कि अब शेष बची परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं को भी निर्धारित समय में जंचवाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रयास किया जाएगा कि परीक्षा समाप्ति के 10-15 दिन में परिणाम जारी कर दिए जाएं।
जुलाई माह अंत तक जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट
बोर्ड इस साल भी अपना पहला परिणाम बारहवीं विज्ञान और वाणिज्य का जारी करेगा। यह परिणाम 10 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्याय और बारहवीं कला वर्ग का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन का प्रयास है कि दसवीं कक्षा का परिणाम भी जुलाई के अंत तक जारी कर दिया जाए। जिससे विद्यार्थियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
अब तक हुई बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच पूरी हो गई है
लॉकडाउन से पूर्व हो चुकी बारहवीं विज्ञान, वाणिज्य, कला वर्ग, वरिष्ठ उपाध्याय और दसवीं की परीक्षाओं की सभी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवा लिया गया है। 60 से 70 लाख उत्तरपुस्तिकाएं जंचवा ली गई है। परीक्षकों ने कॉपियां जांचकर उनके प्राप्तांक ऑनलाइन बोर्ड कार्यालय को भिजवा दिए हैं। विभिन्न विषयों के परिणाम को अंतिम रूप दे दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top