आरपीएससी से चयनित होने के बाद राज्य सरकार ने बीकानेर के सिंचित क्षेत्र विकास को 67 और आईजीएनपी को 96 कनिष्ठ सहायक आवंटित किए थे। अब आईजीएनपी और सिंचित क्षेत्र विकास विभाग को इन कनिष्ठ सहायकों की काउंसलिंग कर पद स्थापन देगा। सिंचित क्षेत्र विकास ने 18 और 19 जून को काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया है।

इसके बाद शुक्रवार को इंदिरा गांधी नहर प्रशासन ने भी 96 चयनित कनिष्ठ सहायकों को काउंसलिंग के लिए बुलाने की तैयारी की है। आईजीएनपी 15 और 16 जून को इन कनिष्ठ सहायकों की काउंसलिंग कर उन्हें जिला आवंटित करेंगी। आईजीएनपी में फिलहाल 100 कनिष्ट सहायकों के पद रिक्त हैं और सरकार ने नए 96 कनिष्ठ सहायक आवंटित किए हैं।

इन कनिष्ठ सहायकों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद नहर में कर्मचारियों के पद फुल हो जाएंगे। हालांकि अन्य दूसरे पद सरकार लगातार समाप्त करती जा रही है लेकिन मिनिस्ट्रियल स्टाफ बढ़ना यह नहर प्रशासन के लिए शुभ संकेत है। आईजीएनपी के मुख्य अभियंता विनोद चौधरी का कहना है कि काउंसलिंग कमेटी ने तिथि निर्धारित कर दी है और अब कनिष्ठ सहायक अपने दस्तावेज लेकर 15-16 जून को उपस्थिति दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top