आचार्य तुलसी की 24वीं वार्षिक पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरन छाजेड़ ने बताया कि आचार्य तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि हर साल अनेक कार्यक्रमों के साथ मनाई जाती है लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सारे कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया क ऑनलाइन ओडिशन के महाप्राण गुरुदेव गायन प्रतियोगिता के पहले चरण में 10 प्रतिभागियों का सलेक्शन किया जाएगा। दूसरा चरण में 3 फाइनलिस्ट का चयन होगा। 8 जून को ऑनलाइन तरीके से सुबह मुख्य समारोह भावाजंलि आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 11 से 11.15 बजे पूरे विश्व में जप का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
8 जून को रात 8.30 बजे महाप्राण गुरुदेव गायन प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले आयोजित होगा जिसमें फाइनलिस्ट का चयन किया जाएगा। इसी के साथ महाप्राण गुरुदेव भक्ति संध्या का भी आयोजन होगा जिसमें देश के ख्यातिनाम कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें