सांसद जसकोर मीना और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ रतन तिवाड़ी ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर दिए गए बयान पर की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आलाकमान की चापलूसी से मंत्री बने रघु शर्मा प्रदेश के इतिहास के सबसे नाकाबिल चिकित्सा मंत्री है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ऐसे निकृष्ट मंत्री को सरकार से बाहर कर प्रदेश की जनता का भला करना चाहिए। पहले प्रदेश में स्वाइन फ़्लू से सबसे ज़्यादा लोगों की मौत हुई। उसके बाद अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के चलते सैंकड़ों बच्चों की मौत हो गई। अब कोविड-19 के दौरान अस्पतालों में लोग परेशान होते रहे और अयोग्य चिकित्सा मंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए आलाकमान की चापलूसी करते रहे। भाजपा अध्यक्ष डा.सतीश पूनिया ने तो इतने ख़राब हालात में भी सवाई मान सिंह अस्पताल में जाकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली, डाक्टर और बाक़ी लोगों से मिले, क्वारेंटाइन सेंटर्स पर जाकर वहाँ के हालात की जानकारी ली, और अव्यवस्थाओं से सरकार को अवगत करवाया । कोरोना वारियर्स का हौसला बढ़ाया। लेकिन जिन चिकित्सा मंत्री पर इनकी ज़िम्मेदारी थी वो घर में सोते रहे। सरकार, मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री सभी कोरोना के प्रबंधन में पुरी तरह फ़ेल हो चुके है। दवा , पीपीई किट ख़रीद में भारी भ्रष्टाचार हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें