लॉकडाउन लगने के पश्चात गुरुवार को पहली बार राजस्थान रोडवेज की बस जोधपुर से दोपहर दो बजे करीब पीपाड़ पहुंची। इसमें 15 यात्री आए। उन सभी की स्क्रीनिंग की गई और मास्क भी दिए। बस पहुंचने पर परिचालक विष्णु प्रकाश आचार्य व चालक दुर्गाराम चौधरी का स्वागत किया गया।

डिपो के चीफ मैनेजर बीआर बेड़ा एवं यातायात प्रंबधक मुकनसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार गुरुवार को यह बस दोपहर साढ़े तीन बजे पुनः जोधपुर के लिए रवाना हुई। यही बस शाम को वापस पीपाड़ आकर रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह साढ़े छः बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान किया करेगी।
इधर, फलोदी से निशुल्क मोक्ष कलश बस हरिद्वार रवाना
राजस्थान रोडवेज की स्पेशल निशुल्क मोक्ष कलश बस को गुरुवार को एडीएम हाकम खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फलोदी से बस में 28 यात्री 14 अस्थि कलश लेकर रवाना हुए हैं। जनरल मैनेजर ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि बीकानेर से 18 यात्री 9 कलश लेकर बस में सवार होंगे।

बस को सेनिटाइज्ड किया गया और यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। एसडीएम यशपाल आहुजा भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व भी रोडवेज की एक बस 23 कलश व 46 यात्री लेकर हरिद्वार जा चुकी है। फलोदी डिपो ने बाडमेर-हरिद्वार बस में भी 10 कलश 20 यात्री भेजे थे। बस सुबह करीब 8 बजे हरिद्वार पहुंचेगी और वहां से 5 बजे वापस रवाना होकर शनिवार सुबह फलोदी पहुंचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roadways reached Pipad for the first time after lockdown, 15 passengers from Jodhpur
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top